फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pure, vegetarian and balanced diet is necessary for good health

Muzaffarnagar News: अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध, शाकाहारी और संतुलित आहार जरूरी

Sun, 07 May 2023 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Pure, vegetarian and balanced diet is necessary for good health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध, शाकाहारी और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। जहां हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना आवश्यक है, वही भोजन का भी अपना महत्व है।
योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल में आर्य ने कहा कि वह भोजन जिसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, विटामिन और खनिज तत्व होते हैं, वह हमारे शरीर के लिए उपयोगी रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 80 प्रतिशत क्षारीय भोजन तथा 20 प्रतिशत अम्लीय भोजन लेना चाहिए। पिज्जा, बर्गर, नूडल्स फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। हमें घर में बने मल्टीग्रेड अनाज की बनी रोटियां, मौसमी सब्जी तथा मौसम के फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना कराई। योग शिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि हमें नियत समय पर तथा भूख से कम भोजन लेना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर का सुडौल और क्रियाशील रहना अति आवश्यक है। इस मौके पर डॉक्टर अक्षय कुमार बालियान, आचार्य रामकिशन सुमन, ओम सिंह तोमर एडवोकेट, अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, अशोक मित्तल, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed