फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Puneet won three gold medals in sailing championship

Muzaffarnagar News: पुनीत ने नौकायन चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक

Sun, 26 Feb 2023 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Puneet won three gold medals in sailing championship
प्रदर्शन के आधार पर एशियन खेेलों के लिए किया गया चयन
विज्ञापन

15 मार्च से पुणे और पांच मई से इटली में प्रशिक्षण लेगा पुनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की नौकायन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन एशियन खेेलों के लिए किया गया है ।

गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 40 वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चैंपियनशिप में सर्विसेज की ओर से प्रतिभाग किया। रविवार को प्रतियोगिता में हुए मेन्स पेयर के फाइनल में पुनीत कुमार और आशीष गोदारा की जोड़ी ने 500 मीटर की दूरी एक मिनट 25 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले पुनीत ने मेन्स-4 और मेन्स-8 में भी दो किलोमीटर की दूरी की दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं ने उसका चयन एशियन खेलों के लिए किया है। 15 मार्च से पुणे और पांच मई से इटली में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पुनीत प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed