फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest continues at toll plaza: There will be agitation against the officers of Electricity Corporation

विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ होगा आंदोलन

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest continues at toll plaza: There will be agitation against the officers of Electricity Corporation
छपार टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
टोल प्लाजा पर धरना जारी : विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ होगा आंदोलन
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना 59 वें दिन भी जारी रहा। भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि अधिकारियों की वजह से ही इलाकों में बिजली चोरी होती है। विद्युत निगम के अफसरों का इलाज किया जाएगा।

छपार टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को धरने पर भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी क्षेत्र में बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल रही है। पुरकाजी के निकट एक लोहा फैक्टरी वर्षों से बंद पड़ी थी, जबसे वह चालू हुई किसानों को ठीक से बिजली नहीं मिल रही है। क्योंकि विभाग द्वारा क्षेत्र की बिजली रोककर फैक्टरी को बिजली दी जा रही है। उन्होंने अफसरों पर बिजली चोरी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। भाकियू द्वारा इस संबंध में एसडीओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। टोल पर दिए गए धरने में ओमपाल त्यागी, राजा गुर्जर, शशि, कपिल राठी, मनोज राठी, बृजेश भगत, मोतीलाल त्यागी, राहुल राठी, तोसीन, काला गुर्जर, शीशपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रोहाना में भी टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed