{"_id":"69065d3209cd90aced08893d","slug":"protest-against-installation-of-smart-meters-in-villages-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-157710-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का किया विरोध
विज्ञापन
मीरापुर। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने आम जनता व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मीरापुर बाईपास स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने आम जनता व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार की सुबह बाईपास स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जो देर शाम तक चला। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया और किसानों को फसल सिंचाई के लिए सात से आठ घंटे बिजली आपूर्ति देने की बात कही। कहा कि क्षेत्र में काफी मकानों के ऊपर से हाइटेंशन बिजली की लाइन गुजरने से लगातार दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, उस पर विचार किया जाए।
एसडीओ मीरापुर कृष्ण मोहन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव सिराजुद्दीन, अफजल सैफी, जहीर अहमद, सलीम राजपूत, सकील सैफी, मेहरबान, भूरा मौजूद रहे।