फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against agriculture law continues indefinitely at toll plaza

खाईखेड़ी शुगर मिल की समस्याओं पर बिफरे कार्यकर्ता

Wed, 23 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against agriculture law continues indefinitely at toll plaza
छपार हाईवे के टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरिओम त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानून के विरोध में बेमियादी धरना जारी
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना लगातार 27वें दिन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने खाईखेड़ी चीनी मिल में समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए किसान हित में इनका समाधान कराए जाने की मांग की।

हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला महासचिव हरिओम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी क्षेत्र की खाईखेड़ी चीनी मिल के यार्ड में गहरे गड्ढे हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने में परेशानी होती है। कई किसानों के ट्रैक्टर गड्ढों में फंसकर खराब हो चुके हैं और कई किसान इसमें घायल भी हुए हैं। उन्होंने मिल प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर यार्ड व सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए तो मिल गेट पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 जून को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने की अपील की। इस दौरान मुरसलीन, प्रशांत, कपिल राठी, राशिद त्यागी, बबलू त्यागी, बब्बू भदौला, मोहित त्यागी, दानिश, मनोज राठी और मुशर्रफ आदि मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू के कार्यकर्ता लगातार 27वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लिए जाने तक धरना जारी रहने की घोषणा की। इसके साथ ही 24 जून को गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने के लिए भी किसानों से अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed