फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Project Alankar's survey found flaws in inter colleges

Muzaffarnagar News: प्रोजेक्ट अलंकार के सर्वे में इंटर कॉलेजों में मिली खामियां

Sun, 07 May 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Project Alankar's survey found flaws in inter colleges
जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया 116 इंटर कॉलेजों का सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के इंटर कॉलेजों में सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में खामियां मिली हैं। किसी भी कॉलेज में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई गई। सर्वे रिपोर्ट प्रोजेक्ट अलंकार के एप पर भी अपडेट की गई है। साथ ही कॉलेजों में होने वाले कार्यों का अनुमानित बजट की धनराशि भी रिपोर्ट के साथ भेजी गई है। संस्थाओं में ऑडिटोरियम भी नहीं मिला है।
जिले के 116 इंटर कॉलेजों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सर्वे किया गया है। सभी कॉलेजों में जिला समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारियों ने कॉलेजों में की गई व्यवस्थाओं को परखा। सर्वे में मानकों के अनुरूप एक भी कॉलेज में व्यवस्थाएं नहीं पाई गई। इस दौरान सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल, रनिंग वॉटर कनेक्शन, शौचालय एवं मूत्रालय में नल-जल आपूर्ति, शौचालयों में टाइल्स, क्रियाशील इंसीनेटर, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, हैंडवॉशिंग यूनिट, कक्षा-कक्ष में टाइल्सयुक्त, ब्लैक-बोर्ड व ग्रीन बोर्ड के साथ सौर ऊर्जा, पंखे व प्रकाश की व्यवस्थाओं को देखा गया। इनमें से एक भी चीज सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक रामेंद्र मलिक ने बताया कि सभी विद्यालयों में कोई भी व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली। सौर ऊर्जा, मल्टीपल हैंडवॉश, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, इंसीनेटर, जर्जर बिल्डिंग, रंगाई-पुताई, खेल की व्यवस्था, लाइट, पंखे आदि समस्याएं पाई गई है। इनके लिए एक बजट भी तैयार किया गया है, जिसकी धनराशि की डिटेल प्रोजेक्ट अलंकार के एप पर अपडेट की गई है। एक विद्यालय में करीब एक करोड़ रुपये की अनुमानित धनराशि जोड़ी गई है। इस सर्वे में दस खंड शिक्षा अधिकारी और चार जिला समन्वयक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed