{"_id":"67b8cab6464319fb7407ce94","slug":"prisoners-should-be-aware-of-their-legal-rights-adj-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140142-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो : एडीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो : एडीजे
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों से बात करते एडीजे रितिश सचदेवा। स्त्रोत जेल प्रशासन
मुजफ्फरनगर। एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा ने बाल संप्रेक्षण गृह एवं जिला जेल की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक तथा किशोर बैरक का निरीक्षण किया।
एडीजे ने इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। शिविर में एडीजे बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि बंदी अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों। बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्हें कोई भी कानूनी समस्या होने पर जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने को कहा।
जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी को निर्देशित किया कि जिन बंदियों के मामले ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें ताकि उनके मामलों का शीध्र निस्तारण हो सकें। इस दौरान जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- आठ मार्च को लगेगी लोक अदालत
मुजफ्फरनगर। एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, वाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।
लोक अदालत में आपराधिक, 138 एनआईएक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अफसरों ने किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2005 को सकुशल संपन्न कराने तथा शिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के मद्देनजर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बाजार का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए ड्यूटी प्वाइंटों को देखा। पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्वक बात करने व सहायता करने को कहा। डायवर्जन प्लान का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराए। कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले शिविर स्थलों का भी निरीक्षण किया। भीड-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया। सीओ सदर राजू कुमार साव व शहर कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
- कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
छपार। गांव छपार निवासी जुल्फकार व थाना देवबंद के गांव अंबेहटा शेख निवासी साहिब शुक्रवार को बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हाईवे पर सिसोना के पास पानीपत हाइवे के फ्लाईओवर के निकट तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक रजबहे में गिर गई। दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक कार सहित भाग गया।