फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prime Minister's rally in Saharanpur

सहारनपुर में नरेंद्र मोदी के बयान पर छिड़ा घमासान

Sat, 28 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's rally in Saharanpur
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की विकास पर्व रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने बकाया गन्ना भुगतान के बयान ने किसान राजनीति में हलचल मचा दी है। मोदी के आंकड़े सच्चाई से परे हैं। अकेले मुजफ्फरनगर में ही 500 करोड़ का भुगतान मिलों पर शेष है। रालोद और भाकियू मोदी के बयान पर मुखर हो गए हैं। 
विज्ञापन


वेस्ट यूपी की सियासत गन्ने के इर्द-गिर्द रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बखूबी जानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में सिरमौर बनाने के लिए किसानों को साधना होगा। यही वजह है कि केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर सहारनपुर में हुई रैली में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में गन्ना किसानों का दर्द बयां किया।
विज्ञापन


42 मिनट के भाषण में मोदी ने 13 मिनट गन्ना और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की, लेकिन पीएम गन्ना भुगतान के आंकड़ों में उलझ गए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले जब उनकी सरकार बनी, तब गन्ने का 14 हजार करोड़ रुपया बकाया था। अब केवल 700 करोड़ बाकी रह गया है। मोदी के बयान पर रालोद और भाकियू ने तल्खी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले मुजफ्फरनगर में करीब 500 करोड़ रुपया शुगर मिलों पर बकाया है। सहारनपुर मंडल में बकाया की राशि 1098 करोड़ है। जिले की एक चीनी मिल तितावी पर 150 करोड़ से ज्यादा की किसानों की देनदारी है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी तितावी और भैंसाना मिल पर पिछले माह धरने दिए, तब मिलों ने बीते वर्ष का 60 करोड़ का भुगतान किया।

गुरुवार को शामली चीनी मिल पर जयंत के धरने के बाद चीनी मिल ने 21 करोड़ रुपये जारी किए। पीएम मोदी का रैली में दिया गया बयान हकीकत से कोसों दूर है। आखिर आंकड़ों की यह गलती कैसे हुई, बड़ा सवाल है। प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। किसान राजनीति पर रालोद और भाजपा में घमासान है। संसदीय चुनाव में किसान वोटबैंक में मोदी ने सेंध लगा दी थी। मिशन यूपी के लिए पीएम ने अपने भाषण में किसानों को जोड़ने की कोशिश की, लेकिन बकाया भुगतान के आंकड़े की गलती ने सवाल खड़े कर दिए। 
----------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंकड़े गलत हैं। मिलों पर बकाया भुगतान के मामले में किसी ने मोदी को गुमराह किया है। यूपी में अभी गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 6 हजार करोड़ रुपया बकाया है, जिसमें पिछले साल का भी 200 करोड़ शामिल है। 

-चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू। 
------------------
देश के प्रधानमंत्री के पास किसानों के बकाया भुगतान के आंकड़े सही न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की अनदेखी की वजह से चीनी मिलें पिछले साल का भुगतान भी अभी तक नहीं कर पाईं। अपनी मेहनत की कमाई के लिए किसानों को भीषण गर्मी में मिलों के आगे धरना देना पड़ रहा है। 
-जयंत चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रालोद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed