फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dry hailstones fell in Datiana; rain occurred in Jansath.

Muzaffarnagar News: दतियाना में पड़े सूखे ओले, जानसठ में हुई बारिश

Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dry hailstones fell in Datiana; rain occurred in Jansath.
जानसठ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश। स्रोतः संवाद
जानसठ। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह जिले में कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं सूखे ओले पड़े। जानसठ क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण ईंधन गीला होने से कोल्हू बंद हो गए, वहीं किसानों को गन्ने की छिलाई भी रोकनी पड़ी। धान की फसल को हल्का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए और आकाशीय बिजली कड़कने लगी। सुबह करीब सवा नौ बजे ओलावृष्टि शुरू हुई। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

व चितौड़ा स्थित कृषि विभाग केंद्र के प्रभारी डॉक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से धान की फसल को हल्का नुकसान पहुंचा है। यदि काफी देर तक ओलावृष्टि होती तो फसल को अधिक नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से गन्ने की फसल को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छपार क्षेत्र में बारिश, रोहाना में छाया अंधेरा
रोहाना कलां/छपार /भोपा बाईपास। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह काले बादल छाए रहे। वाहनों चालकों को दिन में भी लाइटों का प्रयोग करना पड़ा। स्कूली बच्चे भी जहां तहां रुक गए और तेज बारिश भी हुई जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। क्षेत्र के गांव खुड्डा, महरायपुर, छपार, छपरा, परेई, बढेड़ी में ओले के बाद बारिश हुई और हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed