फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prevent contaminated water from entering the rivers

नागिन नदी के उदगम स्थल देखने को भाकियू मंडल अध्यक्ष पहुंचे

Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prevent contaminated water from entering the rivers
खतौली (मुजफ्फरनगर) के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उद्गम स्थल की मुख्य धारा को देखने पहुंचे भाक? - फोटो : KHATAULI
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में पुनर्जीवित नागिन नदी (काली नदी) के उदगम स्थल की स्वच्छ मुख्य धारा को देखने के लिए भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर कार्यकर्ताओं के साथ देखने पहुंचे। उन्होंने नदी की मुख्य धारा को देखा और कहा कि नदियों के लिए सभी को श्रमदान करना चाहिए और सरकार को नदियों में जाने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद भाकियू के मंडलध्यक्ष भंवर सिंह उद्गम स्थल को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि फैक्टरियों से निकलने वाला कैमिकलयुक्त पानी गिरने से नदियों का पानी प्रदूषित हो गया है, जिससे बीमारियां भी फैल रही हैं। नदियों के श्रमदान के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। भाकियू भी नदियों के लिए श्रमदान करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने नागिन नदी के इतिहास के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान भाकियू के जिला महासचिव रोशन पंडित, ब्लाक अध्यक्ष भारतवीर आर्य, राकेश चौधरी, अंकुर मुखिया गुर्जर, राजबीर सिंह एडवोकेट, दीपक चौधरी, ब्रिजेश कुमार, बादल, सहंसरपाल, राजेंद्र बालियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed