फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations are underway to build a mini bus stand at Sujadu Chungi.

Muzaffarnagar News: सुजड़ू चुंगी पर मिनी बस स्टैंड बनाए जाने की तैयारी

Tue, 02 Dec 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to build a mini bus stand at Sujadu Chungi.
मुजफ्फरनगर। शहर में लगने वाले जाम और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुजड़ू चुंगी पर मिनी बस स्टैंड बनाए जाने की तैयारी है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। परियोजना पर लगभग नौ लाख रुपये खर्च होंगे। सुजड़ू चुंगी शहर में एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से खतौली, मेरठ और दिल्ली जैसे शहरों के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इसके अलावा शाहपुर, बुढ़ाना, बड़ौत और वाया शामली हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए भी यह मुख्य स्थान है। यहां यात्रियों को बस पकड़ने या उतरने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने और यात्रियों को एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से मिनी बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है। अवर अभियंता भरत पाल ने बताया कि प्राधिकरण यात्रियों के लिए इस सुविधा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

यात्री शेड का निर्माण, मिलेगी सुविधा : प्रस्तावित मिनी बस स्टैंड का निर्माण सुजड़ू चुंगी पर किया जाएगा। धनराशि का उपयोग स्टैंड के निर्माण, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। एमडीए का लक्ष्य यात्रियों को एक बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed