{"_id":"65c54c7bb70aff9eff0c16c4","slug":"preparation-for-cms-arrival-officials-reached-shuktirtha-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116548-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना - सीएम के आगमन की तैयारी, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना - सीएम के आगमन की तैयारी, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी
Fri, 09 Feb 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
शुकतीर्थ में हैलीपैड़ बनाने के लिए जगह का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी
- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने हेलीपैड, सभास्थल व गंगा घाट का निरीक्षण किया। दोनों हेलीपैड साथ-साथ गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शुकदेव आश्रम में बने पक्के हेलीपैड का निरीक्षण किया और दूसरे हेलीपैड के लिए कम जगह को देखते हुए गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर दोनों हेलीपैड साथ-साथ बनाए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जानसठ राधेश्याम गौंड, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, सीओ देवव्रत वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।