{"_id":"6a46c2ba474864356a00f242","slug":"pregnant-woman-crushed-to-death-by-truck-3-children-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174884-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रक से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, 3 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रक से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, 3 बच्चे घायल
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के बीच ट्रक की चपेट में आने से शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी बाइक सवार गर्भवती शमा परवीन (27) की मौत हो गई। उसके तीन बच्चे मामूली तौर पर घायल हो गए। चालक हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी इरशाद (32) अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी शमा परवीन (27), पुत्र अब्दुल समद (5), इसम (4) व बेटी इरशा (2) के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में बुढ़ाना के गांव परासौली जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के बीच सड़क पर उनकी बाइक बराबर से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर गिर गई। इस घटना में शमा परवीन ट्रक के पिछले पहिये के नीचे जा गिरी। बच्चे व उसका पति दूसरी ओर गिर गए। महिला की ट्रक से कुचल जाने से मौके पर मौत हो गई। तीनों बच्चे मामूली तौर पर घायल हो गए। हादसे को देखकर चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भेज दिया। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना