फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Praveen's murder was planned

Muzaffarnagar News: योजना बनाकर की गई थी प्रवीन की हत्या

Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Praveen's murder was planned
आरोपी ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव जंधेड़ी जाटान निवासी प्रवीन की हत्या की पहले से ही आरोपी अरुण ने योजना बनाई हुई थी। पुलिस को पता चला है कि हत्यारोपी ने चाकू आनलाइन मंगाया था। पुलिस ने इसकी जांच शुुरू की है।
दुल्हैंडी के दिन गांव जंधेड़ी जाटान में प्रवीन उर्फ गुड्डू की हत्या अरुण ने चाकू से गोदकर कर दी थी। प्रवीन को बचाने आए उसके चचेरे भाई रोहित को भी आरोपी अरुण ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि गांव से सहारनपुर के नानौता गई बरात में आरोपी की प्रवीण और रोहित में कहासुनी हुई थी। इसी बात से आरोपी दोनों से रंजिश रखने लगा था। आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगाया था। प्रवीन और हत्यारोपी अरुण ने एक साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। दुल्हैंडी से पहले पुलिस भर्ती की जारी सूची में प्रवीन का नाम आने से अरुण और गुस्से में आ गया था।
विज्ञापन


दुल्हैंडी के दिन मौका मिलते ही उसने प्रवीन पर चाकू से वार कर दिए। इस घटना के बाद मृतक के परिजन, ग्रामीण सोच रहे हैं कि बड़ी बात न होते हुए भी अरुण ने इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दे दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि ऑनलाइन चाकू मंगाना सुना गया है। इस बारे में जांच की जा रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed