फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhans staged a sit-in protest and raised slogans in the tehsil.

Muzaffarnagar News: प्रधानों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pradhans staged a sit-in protest and raised slogans in the tehsil.
खतौली तहसील में मांगो के समर्थन में धरना देकर नारेबाजी करते ग्राम प्रधान। संवाद
खतौली। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने तहसील में धरना दिया। प्रधानों ने अपनी मांगो से संबंधित प्रार्थना पत्र एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा। चार जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पांच जनवरी को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी के साथ प्रधान तहसील पहुंचे। ग्राम प्रधान एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मत्सय पालन पर उठाए गए तालाबों की वसूली कई वर्षो से लंबित है। इसका पैसा तुरंत जमा कराया जाए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में टंकी निर्माण के समय उखाड़े गए रास्तों को ठीक कराने तथा टंकी चालू कराने, गांव जहांगीरपुर, दूधाहेड़ी, अब्दुल्ला नगर की सीमा पर उखाड़े गए सीमांकन चिह्न को लगवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूधाहेड़ी गांव के प्रकरण के निस्तारण की मांग रखी गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कढ़ली, रोशन प्रधान, दीपक, ओमवीर सिंह, तौसीफ, प्रमोद सैनी, सुरेश, अरविंद कुमार, सुंदर सैनी, तैय्यब प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed