फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pradhans declare that they will oppose the outsider candidate in Meerapur

Muzaffarnagar News: प्रधानों का एलान, मीरापुर में बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध

Mon, 05 Aug 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pradhans declare that they will oppose the outsider candidate in Meerapur
मोरना। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों ने एलान किया कि मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। पैराशूट से उतरने वाले प्रत्याशी यहां से जीतकर विकास कराने नहीं आते। सर्वसमाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। तय किया गया कि जल्द ही महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें महत्वपूर्ण फैसला होगा।
विज्ञापन

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित फार्म में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। समाजसेवी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि मीरापुर में पैराशूट से उतरने वाले प्रत्याशी का हर हाल में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मोरना प्रधान संगठन अध्यक्ष रविंद्र छोटा अथाई ने कहा कि मिल विस्तारीकरण इसलिए नहीं हो पाया कि हमारी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर बाहर से प्रत्याशी जीतते आए हैं। पार्टी कोई भी हो वह हमारे स्थानीय निवासी व्यक्ति पर विश्वास नहीं करती। इसलिए गन्ना सत्र के दौरान किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वजीराबाद के सहदेव एडवोकेट ने कहा कोई भी अधिकारी हमारी समस्या का समाधान नहीं कर पाता है। हमारे देश में जनप्रतिनिधि के दबाव में ही समस्याओं के समाधान होते है। मीरापुर में स्थानीय प्रत्याशी ही होना चाहिए। संचालन मोरना प्रधान सर्वेंद्र राठी उर्फ मिंटू ने कहा कि मीरापुर विधानसभा के प्रत्येक गांव प्रधान व हर बिरादरी गणमान्य लोगों के साथ विचार विमर्श कर महापंचायत की तारीख तय की जाएगी। समाजसेवी ओमपाल चौधरी ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है कि कहीं सरकारी आई और गई। लेकिन मीरापुर विधानसभा मैं विकास कार्यों के नाम पर शून्य है। एक मत होकर मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाएगा। चाहे किसी भी पार्टी का प्रत्याशी हो, लेकिन स्थानीय होना चाहिए।ककराला प्रधान आबिद ने कहा अगर क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो जात-पात को भूल जाएं। एकजुट होकर अपने स्थानीय प्रतिनिधि को वोट करें। इस मौके पर अनिल टीनू, सतवीर, बबलू चौधरी, मेहताब, राजेंद्र कुमार, राणा प्रताप, रवि कुमार, शान मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed