फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power to perform BKU activists

अभद्रता पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 15 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power to perform BKU activists
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एक्सईएन समेत सभी बिजली दफ्तरों पर तालाबंदी की। धरना प्रदर्शन कर बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंच कर हंगामा करते हुए जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा सस्पेंड करने की मांग की। सीओ ने पांच दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता दुष्यंत सिंह और अमित चौहान ने बताया कि पमनावली गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तथा जर्जर तार बदलने के लिए स्टीमेट की जानकारी करने के लिए पमनावली बिजलीघर पहुंचे। आरोप है कि जेई पंकज मलिक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भाकियू के बारे में अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर तालाबंदी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीओ दफ्तर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए वहां भी तालाबंदी कर दी। किसी अधिकारी के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंच कर हंगामा किया। जिस पर सीओ ने फोन पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत से वार्ता की।


सीओ ने पांच दिन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed