{"_id":"65c1411a3c7c0618ec0a5d8a","slug":"potholes-made-in-file-12-lakhs-spent-to-fill-them-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116348-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फाइल में बनाए गड्ढे, भरने में खर्च किए 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फाइल में बनाए गड्ढे, भरने में खर्च किए 12 लाख
Tue, 06 Feb 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग में शिकायत के बाद जांच शुरू
- गंगनहर की बाईं पटरी पर चार किमी का मामला
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गंगनहर की बाईं पटरी पर गड्ढे भरने के नाम पर गड़बड़झाला किए जाने का आरोप लगाया गया है। ठेकेदार और विभाग के अधिकारी पर सही पटरी को गड्ढायुक्त दिखाकर 12 लाख रुपये खर्च करने का आरोप है। लखनऊ तक शिकायत पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है। मेरठ से एसई ने पहुंचकर जांच की।
शासन में भेजी शिकायत में कहा गया है कि गंगनहर की बाईं पटरी में एक भी गड्ढा नहीं था, लेकिन पुरकाजी क्षेत्र में सिसौना के पास किमी 54 से 58 के बीच चार माह पहले गड्ढे दर्शाकर गलत तरीके से ठेका दिया गया। ठेकेदार ने गड्ढे भरने पर 12 लाख रुपये सरकार के खर्च कर दिए। विभाग की ओर से ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया। इस दौरान वार्ड 21 के सभासद रजत धीमान के नाम से किसी ने शासन में शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करा दी गई है। मेरठ से एसई जगदीश प्रसाद ने पहुंचकर जांच की। उनका कहना है कि जांच हुई है, वह उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उधर, बताया जा रहा है कि जल्द ही दोबारा से जांच टीम आएगी।
गड्ढे भरने पहुंची टीम को लौटाया
पटरी पर सोमवार को कुछ लोग गड्ढे भरने के लिए टीम लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान यहां ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने टीम को वापस भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जांच चल रही है। उधर, सभासद का कहना है कि मेरी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। उनके नाम से किसी ने शिकायत जरूरत की है।