{"_id":"5f0b51eb8ebc3e636c6648d5","slug":"population-stability-fortnight-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt490918268","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपना करना है साकार तो छोटा रखो परिवार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपना करना है साकार तो छोटा रखो परिवार’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा और एएनएम का फोकस नवविवाहित जोड़ों पर रहेगा। नवविवाहित दंपतियों को जागरूक करना पहली प्राथमिकता में होगा। इसके तहत उनको ‘पहले एक-दूसरे को जानेंगे और आगे की राह आसान बनाएंगे’ सूत्र वाक्य को जीवन में उतारने के बारे में समझाया जाएगा।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि गृह भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता उस घर को प्राथमिकता दें जहां कोई नव-विवाहित दंपती हो। ऐसे जोड़ों से इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अनचाहा गर्भ आपके सपनों और आपके पास मौजूद संसाधनों को सीमित करता है। इसके साथ ही उनकी आवश्यकतानुसार गर्भ निरोधक साधन भी उन्हें उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा परिवार नियोजन की अंतराल विधियों का संचालन पहले की तरह जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 वाले क्षेत्रों में फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से कोविड-19 से बचाव का पूर्ण पालन करते हुए अंतराल विधियों का वितरण किया जाये। सभी नॉन कोविड स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व अस्थायी गर्भ निरोधक साधनों की उपलब्धता की गई है। इसके अलावा प्रसव इकाइयों पर सभी अस्थायी विधियां जैसे - अंतरा, छाया, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां पहले की तरह प्रदान की जाएं। यदि किसी आशा या एएनएम को सर्दी, खांसी व गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हों या कंटेनमेंट जोन में कार्य किया हो या वहां निवास करतीं हों तो उनको गृह भ्रमण पर न भेजकर उनकी जांच कराएं।