फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution department team took samples in Roorkee

Muzaffarnagar News: प्रदूषण विभाग की टीम ने रुड़की में लिए सैंपल

Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pollution department team took samples in Roorkee
मुजफ्फरनगर। बाण गंगा में आ रहे प्रदूषित पानी की जांच के लिए प्रदूषण विभाग की टीम ने रुड़की पहुंचकर कई सैंपल लिए हैं। उत्तराखंड और यूपी की टीम संयुक्त रूप से मंगलवार को पानी के सैंपल लेंगी। नदी में ऑक्सीजन की स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जिले से टीम सोमवार को रुड़की भेजी गई है। बाणगंगा के उत्तराखंड क्षेत्र से कई सैंपल एकत्र किए गए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को दोनों प्रदेशों की संयुक्त टीमें रूड़की से मुजफ्फरनगर तक जगह-जगह पानी के सैंपल लेंगी। बाणगंगा में ऑक्सीजन की स्थिति देखी जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि पानी लोगों के लिए कितना खतरनाक है। इससे पहले टीम ने तीन जगह से सैंपल लिए थे, जिनमें ऑक्सीजन की कमी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्नान किए वापस लौटे राजस्थान के श्रद्धालु
मोरना। शुकतीर्थ में बह रही बाणगंगा में काला पानी बह रहा है। जिसके चलते गंगा घाट पर चौथे दिन भी स्नान बंद रहा। राजस्थान से आए श्रद्धालु गंगा स्नान किए बगैर ही वापस लौट गए। राजस्थान के जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, अजमेर, जोधपुर से श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंचे और गंगा में काला पानी देखकर दंग रह गए। श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed