फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Politics on cleaning up the mess spread in GIC grounds

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जीआईसी मैदान में फैली गंदगी को साफ करने पर हुई सियासत

Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Politics on cleaning up the mess spread in GIC grounds
मुजफ्फरनगर के राजकीय कालेज में गंदगी उठाते पालिका कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीआईसी मैदान में फैली गंदगी को साफ करने पर हुई सियासत
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने झाडू उठाने की बात की तो साफ हो गया मैदान
मैदान में रालोद कार्यकर्ताओं में रात में चलाया अभियान
भाकियू कार्यकर्ता सुबह छह बजे ही सफाई कार्य में लगे, चेयरपर्सन ने 40 कर्मचारियों को लेकर पहुंचीं
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के बाद जीआईसी मैदान और कॉलेज में फैली गंदगी को साफ करने के सवाल पर खूब सियासत हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने घोषणा कर दी थी कि बुधवार को सुबह दस बजे खुद झाडू लेकर मैदान की सफाई कराएंगे। बालियान के बयान के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात में जीआईसी के मैदान में सफाई अभियान चलाया। भाकियू की टीम भी धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में बुधवार सुबह छह बजे जीआईसी के मैदान में सफाई के लिए पहुंच गई। चेयरपर्सन ने ईओ को निर्देश देकर 40 सफाई कर्मियों की टीम सफाई के लिए भेजी।
पांच सितंबर की किसान महापंचायत के दौरान जीआईसी के मैदान पर भारी भीड़ उमड़ी थी। मैदान के सामने ही स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किसानों के लिए भंडारा चलाया गया था। इसके साथ ही शहर में करीब 500 स्थानों पर भोजन व अन्य खाद्य सामग्री वितरण के लिए शिविर लगाए गए थे। महापंचायत निपटने के बाद शहर भर में कूड़ा और गंदगी का आलम था। जीआईसी के मैदान और कॉलेज परिसर पर भी कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा था। गंदगी के कारण लोग सुबह शाम घूमने भी नहीं जा पा रहे थे। अमर उजाला ने गंदगी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह हुआ कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने घोषणा कर दी कि वह बुधवार को दिल्ली से सीधे मैदान पर पहुंचेंगे और हाथ में झाडू लेकर सफाई अभियान चलाएंगे। उनकी इस घोषणा का असर यह हुआ कि मंगलवार रात में ही रालोद कार्यकर्ता जीआईसी के मैदान में सफाई करने के लिए पहुंच गए। बुधवार सुबह छह बजे भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक अपनी पूरी टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचे और सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जीआईसी मैदान पर पहुंचकर वहां पर सफाई अभियान चलवाया और राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान व अन्य स्थानों पर भी सफाई कराकर कूड़ा अपनी निगरानी में उठवाने में जुटी रहीं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार और मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक राजीव कुमार के साथ ही करीब 40 सफाई कर्मचारियों की टीम जुटी रही। एक जेसीबी और रोबोट को भी सफाई अभियान में लगाया गया। यहां पर 15 ट्राली कूड़ा करकट उठाया गया। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने इस बारे में बताया कि उनका उद्देश्य सफाई का था जो पूरा हो गया। वह दिल्ली से सीधे अपने आवास पहुंचे।

मुजफ्फरनगर के राजकीय कालेज में पंचायत के बाद फैली गंदगी की सफाई को लेकर दौरान पालिका चेयरपर्सन व

मुजफ्फरनगर के राजकीय कालेज में पंचायत के बाद फैली गंदगी की सफाई को लेकर दौरान पालिका चेयरपर्सन व - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed