फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Politics heats up after report filed in assault on BDC member

बीडीसी सदस्य से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज होने पर सियासत गरमाई

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up after report filed in assault on BDC member
देवबंद (सहारनपुर)। बीडीसी सदस्य को लेकर सपा और बसपा के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। पूरे मामले में जहां अब एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुलेआम सपा के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी कार्तिकेय राणा समर्थन में आ गए हैं, वहीं, बसपा प्रत्याशी के समर्थन में एक वरिष्ठ सपा नेता के आने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत दिनों बीडीसी के वोट को लेकर सपा और बसपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीडीसी सदस्य गुनारसी निवासी शौकीन की तहरीर पर पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, कार्तिकेय राणा पक्ष के तंजीम की तहरीर पर भी पांच नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि देवबंद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के जरिए विस चुनाव 2022 की तैयारी शुरू हो गई है। जहां देवबंद के सपा एक धड़े को डर है कि अगर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कार्तिकेय राणा जीत लेते हैं तो वह 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी के मजबूत प्रत्याशी बनकर उभर सकते हैं। वहीं बसपा खेमा भी सपा के बीच राजनीतिक फूट व सियासी लड़ाई का पूरा लाभ उठाना चाहता है। इसी घटनाक्रम में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की एंट्री ने देवबंद के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन

भाजपा को हो सकता है नुकसान
देवबंद। सत्तारूढ़ भाजपा ने अब तक प्रदेश में किसी भी जनपद के ब्लाक में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशियों को घोषित करने में की जा रही देरी उसे राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकती है। इसी उठा पटक के चलते भाजपा खेमे के कुछ बीडीसी सदस्य सपा और बसपा खेमे में जाकर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed