{"_id":"698e2c42d9b71453e2017b57","slug":"political-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165033-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तैयारियां पूरी, 23 पदों पर 71 प्रत्याशियों में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तैयारियां पूरी, 23 पदों पर 71 प्रत्याशियों में मुकाबला
विज्ञापन
कचहरी में समर्थकों संग चुनाव प्रचार करते अनिल जिंदल एवं जितेंद्र कुमार: संवाद
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। कचहरी में अपने-अपने पैनल के साथ निकले प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे मतदान होगा। 23 पदों पर 71 अधिवक्ता चुनाव मैदान में है। कुल 2369 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान के समय सीओपी कार्ड ही मान्य होगा।
अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, अंजुम खान और सुरेंद्र पाल मैनवाल और महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेंद्र कुमार मलिक ने आखिरी दिन जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि फैंथम हॉल में मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा ने हॉल का दौरा किया और व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
मतदान के लिए चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर की बैठक हुई और तैयारियों पर चर्चा की गई।