फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police stopped child marriage in Atali village

Muzaffarnagar News: अटाली गांव में पुलिस ने बाल विवाह रुकवाया

Wed, 10 May 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Police stopped child marriage in Atali village
शिकायत पर पहुंची पुलिस और बाल संरक्षण टीम
विज्ञापन

समझाने पर परिवार वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीणों की शिकायत पर अटाली गांव में पहुंची पुलिस और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। पुलिस के समझाने पर नाबालिग के पिता और परिवार वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली में एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और जिला बाल संरक्षण इकाई को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा जिला मुख्यालय से आई टीम के साथ गांव अटाली पहुंचे। ग्राम प्रधान के पति श्याम बहादुर और नाबालिग के पिता व परिवार वालों के साथ इस टीम ने बैठक की। परिवार वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पुलिस और जिला बाल संरक्षण टीम के समझाने पर किशोरी के पिता ने शादी करने से मना कर दिया। टीम ने लड़के पक्ष वालों को भी समझाते हुए उनकी गलती का अहसास कराया। पुलिस ने लड़का पक्ष के लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed