फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police started investigation after reaching District Panchayat office

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिपं कार्यालय पहुंच कर पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 30 Jan 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police started investigation after reaching District Panchayat office
जिला पंचायत ठेके की फर्जी पचाीर् छापने कें मामले में जानकारी करने पहुचें विवेचक।स्रोत - विवेचक
- जिला पंचायत ठेके की फर्जी पर्ची छापने का मामला
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी कर्मचारी की जांच शुरू कराई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत ठेके की फर्जी पर्ची छापने के मामले में सिविल लाइन थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंच कर अपर मुख्य अधिकारी से मामले की जानकारी ली। बरामद पर्चियों को कौन छपवा रहा था इसकी भी जांच शुरू की गई है। उधर, इस मामले को किसी ठेकेदार, कर्मचारी तथा सफेदपोश नेता के गठजोड़ से जुड़ा होना माना जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी कर्मचारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कराई है।


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने दो दिन पहले महावीर चौक स्थित अनुज ग्राफिक्स पर छापेमार कार्रवाई कर वहां से जिला पंचायत के प्रकाेष्ठ शुल्क से संबंधित फर्जी पर्ची बरामद कर संचालक गांधीनगर निवासी तुषार शर्मा को पकड़ा था। मौके से बरामद पर्ची व संचालक को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप कर तुषार व एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चूंकि मामला जिला पंचायत के ठेके से संबंधित फर्जी पर्ची का था तो यह मामला जिला पंचायत में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

कुछ लोग इस मामले को किसी ठेकेदार, कर्मचारी व सफेदपोश नेता के गठजोड़ से जोड़ कर देख रहे है। कहा जा रहा है कि किसी कर्मचारी की मिलीभगत के बिना इस तरह का अवैध कार्य नहीं किया जा सकता। उधर, सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे के विवेचक ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंच कर अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल से जानकारी की और मुकदमे में दर्ज कराए गए दूसरे आरोपी के नाम के बारे में जानकारी की। यह भी पूछा कि पर्चियों को कौन छपवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


------ कोट
हो सकता है कि कोई कर्मचारी आरोपी के संपर्क में हो, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जिला पंचायत के सभी सदस्यों से भी सलाह कर जानकारी करेंगे। एएमए को तीन दिन में जांच कर जानकारी देने को कहा है। चाहे कोई ठेकेदार हो या फिर कर्मचारी, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - डाॅ. वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed