{"_id":"5e2899c38ebc3e4b22073a99","slug":"police-ran-on-the-information-of-robbery-on-the-highway-muzaffarnagar-news-mrt46524939","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
हाईवे पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
पुरकाजी। नेशनल हाईवे बाईपास पर लूट हो जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना गलत निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात में एक चालक टैंकर को लेकर उत्तराखंड से मेरठ जा रहा था। रास्ते मे उसका टैंकर एक कार से टकरा गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवकों द्वारा नुकसान की भरपाई करने की बात कहने पर दोनों में कहा सुनी हो गई। कार सवार युवक जबरदस्ती टैंकर के कागजात ले गए। जिस पर टैंकर चालक ने पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर वापस लौट आयी। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि टैंकर की टक्कर से कार में नुकसान हो जाने पर कार सवार युवक जबरदस्ती टैंकर के कागजात ले गए हैं। युवकों की तलाश की जा रही है।