{"_id":"5ddac31e8ebc3e54ea681405","slug":"police-near-revelations-in-sadhvi-murder-case-muzaffarnagar-news-mrt4553188148","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी हत्याकांड में खुलासे के नजदीक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी हत्याकांड में खुलासे के नजदीक पुलिस
विज्ञापन

भोपा। साध्वी हत्याकांड में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने साधु समेत दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है।
थाना भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी-शुकतीर्थ खादर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को साध्वी का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। शव के पास ही सफेद स्विफ्ट कार भी रेत में फंसी मिली थी। साध्वी के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूत्रों के अनुसार साध्वी हत्याकांड के चौथे दिन पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मौके से बरामद लावारिस कार खरीदने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर चार से छह हो गई है। इनमें से बागपत क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के बाद एक साधु को भी हिरासत में लिया गया है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी उक्त दोनों से पूछताछ की है। माना जा रहा है कि पुलिस को उक्त दोनों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।