फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police engaged in investigation of mobile number in case of threat to Tikait family

Muzaffarnagar News: टिकैत परिवार को धमकी प्रकरण में मोबाइल नंबर की जांच मेें जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation of mobile number in case of threat to Tikait family
भाकियू नेता गौरव टिकैत को भेजे गए थे धमकी भरे मेसेज
विज्ञापन

भौराकलां थाने में दर्ज किया गया है मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मगर, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस धमकी देने में प्रयुक्त किए गए मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लगाने में जुटी हैं।
भाकियू नेता राकेश टिकैत पूरे देश में किसान हित में आंदोलन में शामिल होने के लिए जाते रहते हैं। उन्हें कई बार धमकी भी मिल चुकी हैं। इस बार भाकियू नेता गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी दी गई हैं। छह सात बार धमकी दी गई और बाद में धमकी भरे मेसेज भी भेजे गए। इसके बाद भाकियू नेता गंभीर हुए थे। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाकर भाकियू नेताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर सर्विलांस टीम के अलावा भी कई टीम कार्रवाई में जुटी हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेयी का कहना हैं कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने धमकी के मामलों में लगी चार्जशीट
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को मोबाइल पर धमकी देेने के दो मामले थाना सिविल लाइन में वर्ष 2022 में दर्ज हुए थे। एक मामले में जांच पड़ताल में श्यामलाल निवासी जिंद हरियाणा और दूसरे में जौनपुर के नगर कोतवाली केे गांव गोपालपुर कुंडा निवासी संजय सिंह के नाम प्रकाश में आए थे। दोनों मामलों में थाना पुलिस ने 19 अगस्त 2022 को चार्जशीट लगाकर रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed