{"_id":"57bb4bc84f1c1b2926d4f291","slug":"police-clashed-with-shiv-sainik","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दफ्तर में एसपी से शिवसैनिकों की नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दफ्तर में एसपी से शिवसैनिकों की नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
एसपी से भिड़ते शिव सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आफिस पर ज्ञापन देने पहुंचे शिवसेना कार्यकर्ताओं की एसपी देहात से जबरदस्त नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर एसपी ने तीनों थानों की फोर्स और पीएसी को बुलवा लिया। इस दौरान जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। शिवसेना कार्यकर्ताओं को माइक से एनाउंस कर बाहर जाने के लिए कहा। मामले की नजाकत को भांपते हुए शिवसेना कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन थमाकर वहां से चले गए।
पुलिस आफिस पर सोमवार सुबह एसएसपी की गैरमौजूदगी में एसपी देहात राकेश जौली लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान शिवसेना कार्यकर्ता कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पुलिस आफिस पहुंचे, शिव सैनिकों ने पुलिस आफिस पर प्रदेश सरकार के खिलाफ अशोभनीय तरीके से नारेबाजी करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर एसपी देहात बाहर आए और शिवसैनिकों से नारेबाजी बंद करने के लिए कहा। इस बात पर शिवसैनिक बिगड़ गए।
एसपी देहात राकेश जौली और शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में एसपी के हाथ में खरोंच आ गई और उनका बैज भी टूट गया। बाद में जौली ने माइक से एनाउंस कर कहा कि शिवसैनिक आफिस प्रांगण में नारेबाजी कर सरकारी काम मेें बाधा न डालें। नारेबाजी करनी है तो पुलिस आफिस से बाहर जाकर कीजिए।
विज्ञापन
इस पर शिव सैनिक और जोर से नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने तीनों थानों का फोर्स और पीएसी मौके पर बुला ली। शिव सैनिकों ने पुलिस ऑफिस पर ही धरना देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने उनका ज्ञापन लिया और पदाधिकारियों को एसपी देहात के आफिस में बुलवाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई।
एसपी जूझते रहे, सीओ खड़े तमाशा देखते रहे
शिव सैनिकों और एसपी देहात के बीच हुई झड़प के बाद सीओ सिटी तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी राकेश जौली शिवसैनिकों से अकेले जूझते रहे, जबकि वह एक और खड़े होकर तमाशा देखते रहे। एसपी के हड़काने पर सीओ ने कार्यकर्ताओं से बाहर जाने के लिए कहा।
शिवसैनिक कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी को एसपी देहात से नोंकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर एसपी ने शहर के थानों का फोर्स बुला लिया। इस दौरान सीओ सिटी तेजवीर सिंह और एसओ सिविल लाइन केपीएस चाहल भी पहुंच गए। शिवसैनिकों से एसपी की झड़प हो रही थी और सीओ खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। एसपी ने सीओ को कड़ी फटकार लगाई। एसपी जौली ने यह भी बताया कि वह सीओ की कार्यशैली को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगे।
शिवसैनिकों ने की बैठक
एसपी देहात से हुए गतिरोध को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर बैठक की। बैठक में एसपी देहात की कार्यशैली का विरोध किया गया। शिवसैनिकों ने निर्णय लिया कि एसपी देहात के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नरेंद्र पंवार, योगेंद्र शर्मा, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, अरविंद प्रजापति, लोकेश सैनी, बाबूराम, सूरज सेठी आदि मौजूद रहे।