फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught a reward of 25 thousand rupees in the encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार रुपये का इनामी

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught a reward of 25 thousand rupees in the encounter
मुजफ्फरनगर के मोरना के बिहार गढ़ रोड पर मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी बदमाश गौरव नेपाली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना/भोपा (मुजफ्फरनगर)। मोरना के फाइनेंसर प्रवीण हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी गौरव नेपाली को पुलिस ने बिहारगढ़ के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी फाइनेंसर प्रवीण की बदमाशों ने छह जुलाई की शाम को कस्बा मोरना में मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। नौ जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर दीपक, शुभम पंडित जिला बागपत, अंकित व अमृत राठी तथा मृतक की पत्नी स्वीटी निवासी गांव छछरौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी गौरव नेपाली व राजीव फौजी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने गौरव नेपाली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार रात बिहारगढ़ गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, तमंचा, खोखा और चार कारतूस बरामद किए। आरोपी नेपाल के बेतड़ी का रहने वाला है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ गिरजा शंकर ने पुलिस टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed