फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police arrested the murder accused who came to the Jamaat

Muzaffarnagar News: जमात में आए हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 03:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the murder accused who came to the Jamaat
भोपा में पकड़ा गया हत्या का आरोपी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव में जमात में आए महाराष्ट्र के वांछित हत्या आरोपी को भोपा पुलिस व महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई थी। आरोपी ने अपने साथी बदमाश के साथ मिलकर 2020 में महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की हत्या की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भोपा पुलिस वह महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त अभियान के चलते जौली से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कोकणी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उसामा शरीफ उद्दीन निवासी थाना रावड़ी बेस्ट महाराष्ट्र ने अपने साथी इरफान के साथ मिलकर 2020 में वहीं के निवासी जमीन शेख की हत्या कर दी थी। उसामा शातिर किस्म का बदमाश है जो फिरौती, अपहरण, हत्या आदि के जघन्य अपराध करता है। वह हाल ही में यहां महाराष्ट्र से आई जमात में शामिल होकर आया था। मुखबिर की सूचना पर उसे जौली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपनी साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed