फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pledged to protect Constitution on Republic Day: Naumani

गणतंत्र दिवस पर संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया : नामौनी

Tue, 28 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pledged to protect Constitution on Republic Day: Naumani
मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने चुप्पी तोड़ते हुए देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताई। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि आज मुल्क के जो हालात बने हुए हैं वो किसी से छुपे नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को गणतंत्र दिवस पर दारुल उलूम में हुए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कहा कि वर्तमान में मुल्क के अंदर जिस तरह के हालात चल रहे हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। कुछ ताकतें संविधान से हटाकर मनमाने तरीके पर मुल्क को चलाना चाहती है। जबकि मजहब की बुनियाद पर संविधान इस बात की कतई इजाजत नहीं देता है। दारुल उलूम के शेखुल हदीस मौलाना सलमान बिजनौरी ने कहा जिस तरह से मुल्क में जागरूकता आई है, इससे उन ताकतों को सबक मिलेगा जो मुल्क को संविधान के रास्ते से हटाना चाहती है।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने हमें इसका हक दिया है, लेकिन इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो और इससे किसी को परेशानी न हो। मौलाना अब्दुल अब्बास ने कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ना चाह रही है। तीन तलाक और अनुच्छेद-370 पर हम चुप रहे, लेकिन सीएए पर अब हम चुप नहीं बैठेंगे। जो लोग सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उनके साथ है। देश को तोड़ने वाली ताकतों को उनके मंसूबों में किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed