{"_id":"631e2668a217fc1e82688a11","slug":"players-of-muzaffarnagar-and-saharanpur-won-most-of-the-matches-muzaffarnagar-news-mrt6048496110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते अधिकांश मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते अधिकांश मुकाबले
विज्ञापन
चरथावल सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अधिकांश मुकाबले मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने पुरस्कृत किया।
शिशु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपांशु शाहपुर और अनस परासौली, 200 मीटर दौड़ में कादिर बाबरी, आयान परासौली, 400 मीटर दौड़ में अंकुल सिखेड़ा, अनमोल सोना अर्जुनपुर ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ में मानसी सिखेड़ा और परी सिखेड़ा पहला स्थान और शिवानी बाबरी एवं इशिका कुर्डी खेड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में शोएब परासौली और दीपांशु शाहपुर, ऊंची कूद में अनस परासौली और सूरज दूधली, गोला फेंक में दीपांशु शाहपुर और हर्ष चरथावल, कुश्ती में साकिब कुर्डी खेड़ा एवं सौरभ सतपुरा ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग लंबी कूद में मानसी सिखेड़ा, ऊंची कूद में मीनाक्षी जसमोर और गोला फेंक में ख्वाहिश शाहपुर अव्वल रहीं।
बालक वर्ग में 100 मीटर और 600 मीटर दौड़ में आशुतोष सिखेड़ा, 200 मीटर में दीपक चरथावल, 400 मीटर दौड़ में मुशीर शाहपुर, लंबी कूद में मितवा चरथावल, ऊंची कूद और गोला फेंक में मनीष दूधली, चक्का फेंक में पप्पू दूधली विजेता रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में राखी सोना अर्जुनपुर, प्राची दूधली, सोनिया सतपुरा, मेघा शाहपुर प्रथम रहीं। लंबी कूद में मीनाक्षी शाहपुर, ऊंची कूद में प्राची दूधली, गोला फेंक में ख्वाहिश शाहपुर, चक्का फेंक में माही चरथावल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष अभय जैन, प्रबंधक आदेश गर्ग, जिला सह संयोजक भाजपा आईटी सेल तरुण त्यागी, भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।