{"_id":"643a9236ac3e687a210f13ac","slug":"play-class-girl-student-raped-class-one-student-accused-muzaffarnagar-news-c-14-1-191012-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला, प्ले स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, कक्षा एक के छात्र पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला, प्ले स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, कक्षा एक के छात्र पर लगा आरोप
Sat, 15 Apr 2023 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:37 PM IST
सार
UP News : मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि प्ले कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। कक्षा एक के छात्र पर आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में प्ले कक्षा की साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी कक्षा एक का दस वर्षीय छात्र हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी साढे़ तीन साल की बेटी का दाखिला मोहल्ले में ही एक स्कूल में प्ले कक्षा में कराया है। यहां दस वर्षीय एक बच्चा भी कक्षा एक में पढ़ता हैं। आरोप है कि शुक्रवार को छात्र को बहला फुसला कर उसकी बेटी को स्कूल की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छुट्टी के बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: सपा-रालोद और आसपा में सीटों का बंटवारा, कई मुस्लिम चेहरों पर खेला दांव, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
उस समय बच्ची का पिता घर पर नहीं था। शनिवार को बच्ची का पिता घर पहुंचा और परिचितों के साथ बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोप के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बच्ची को भी मेडिकल के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बयान दर्ज कराने मेरठ पहुंचीं अभिनेत्री अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के पीए पर दर्ज कराया था मुकदमा