फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pilgrimage taken out in honor of Pulwama martyr, people became emotional

Muzaffarnagar News: पुलवामा शहीद के सम्मान में निकाली यात्रा, भाव-विभोर हो गए लोग

Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage taken out in honor of Pulwama martyr, people became emotional
शहीद सम्मान यात्रा में शामिल शहीद प्रशांत कुमार शर्मा की प्रतिमा।
आज शामली रोड पर किया जाएगा शहीद प्रशांत शर्मा की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। देश के लिए पुलवामा में शहादत देने वाले प्रशांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराया। शहीद को याद किया गया। देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। शहीद को याद कर लोग भाव-विभोर हो गए।
बुढ़ाना मोड़ निवासी प्रशांत शर्मा ने अगस्त 2020 में हुए पुलवामा हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। प्रशांत की प्रतिमा का सोमवार को शामली रोड स्थित नदी पुल के पास अनावरण किया जाएगा। इससे पहले रविवार को शहीद के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने मिलकर शहीद सम्मान यात्रा निकाली। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाए।
विज्ञापन

उनके भाई निशांत शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना मोड से चलकर यात्रा शामली बस स्टैंड, बघरा तांगा स्टैंड, हनुमान चौक और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक निकाली गई। शिव चौक की परिक्रमा करने के बाद यात्रा वापस बुढ़ाना मोड़ पहुंची। यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शहीद प्रशांत की प्रतिमा को रखकर लाया गया था। जगह-जगह लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार को हवन पूजन के बाद शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बिजरौल का रहने वाला है परिवार
मूल रूप से बागपत के गांव बिजरौल निवासी शीशपाल शर्मा करीब 12 साल से शहर के बुढ़ाना मोड़ पर रह रहे हैं। वे सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त है। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। शहादत से करीब छह माह पूर्व प्रशांत की ड्यूटी पुलवामा में लगी थी। तीन महीने बाद ही प्रशांत की शादी होनी थी, लेकिन परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed