फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Physical verification of schools of Sadar tehsil completed

Muzaffarnagar News: सदर तहसील के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूरा

Sun, 15 Oct 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of schools of Sadar tehsil completed
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण के लिए सदर तहसील के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो गया। गठित टीम ने अपनी फाइल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सौंप दी। एसडीएम सदर परमानंद झा की अध्यक्षता में 140 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया।

हाईस्कूल एवं इंडरमीडिएट की परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारी जोरो पर है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने केंद्र निर्धारण के लिए चारों तहसील पर एसडीएम की अध्यक्षता में विद्यालयों के भौतिक सत्यापन को लेकर टीम गठित की थी। जिसके चलते सदर तहसील के एसडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में सदर के 140 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया। पूरी फाइल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भी भेज दी गई।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सदर तहसील का कार्य पूरा हो गया है। एक या दो दिन में बाकी तीनों तहसीलाें का भी भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद उनके स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन भी समाप्त हो गए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58 हजार 400 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed