{"_id":"63e8d160483263c90e0004f3","slug":"photostat-shops-will-remain-closed-within-500-meters-of-examination-centers-muzaffarnagar-news-c-14-1-115327-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
विज्ञापन
16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्ती रहेगी। केंद्रों के आस-पास की 500 मीटर के दायरे में आने वाली फोटो स्टेट की दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने इस संबंध में आदेश दिए है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बृहस्पतिवार को पहली बोर्ड परीक्षा है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। माध्यमिक विभाग के अधिकारियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। अगर कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में तैनात किए जाने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा की एक-एक रिपोर्ट को लगातार शासन तक भेजा जाएगा। शासन स्तर पर ही सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जाएगी।