फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PET will be under strict surveillance, nine sectors will be created

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कड़ी निगरानी में होगी पीईटी परीक्षा, नौ सेक्टर बनाए

Fri, 27 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
PET will be under strict surveillance, nine sectors will be created
जिला पंचायत सभागार में पीईटी परीक्षा संबधी बैठक में मौजूद एडीएम, जिला विद्वयाल  निरीक्षक  व संब
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें एसपी सिटी, वरिष्ठ कोषाधिकारी और एआरएम रोडवेज मौजूद रहे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि 28 व 29 अक्तूबर को होने वाली पीईटी परीक्षा में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक पूरी जिम्मेदारी के साथ पारदर्शिता व शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह परीक्षा से पूर्व ही अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण कर रूट को चेक कर लें। अभ्यर्थियों की अलग-अलग पंक्तियां बनाते हुए तलाशी गेट के बाहर की जाएं। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय आदि समस्त मूलभूत सुविधाएं पूर्ण हों।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन व नोडल अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए। जिनमें 53 हजार 184 अभ्यर्थी चारों पालियों में दोनों दिन परीक्षा देंगे। प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करते हुए कुल नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षा केंद्रों के गेट के पास ही हेल्प डेस्क बनाने के लिए निर्देशित किया, ताकि आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी संदिग्ध स्टाफ को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। इस मौके पर आयोग की ओर से नामित जिला प्रबंधक चंचल सक्सेना, एजेंसी से जुड़े नावेद खान भी मौजूद रहे।


दो घंटे पहले होगी अभ्यर्थियों की एंट्री

पीईटी परीक्षा शुरु होने से दो घंटे पहले केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो जाएगा। समय से आधे घंटे पहले एंट्री पर रोक लग जाएगी। यानी प्रथम पाली में आठ बजे से प्रवेश शुरू होगा, जो साढ़े नौ बजे तक चलेगा। साढ़े नौ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर ही अभ्यर्थी की गहन तलाशी ली जाएगी।



हर केंद्र पर सामान रखने की होगी व्यवस्था

पीईटी में किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। तलाशी के दौरान ही पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को बाहर ही निकलवा लिया जाएगा। इस सामान को रखने के लिए केंद्र पर ही लॉक रूप की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सुरक्षा एजेंसी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed