फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of 11 villages are paying toll as soon as they leave home

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - घर से निकलते ही 11 गांवों के लोग चुका रहे टोल

Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
People of 11 villages are paying toll as soon as they leave home
- जागाहेड़ी टोल के आसपास के गांवों में पनप रही नाराजगी
विज्ञापन

- जागाहेड़ी टोल की ठेकेदार कंपनी ने सिर्फ तीन गांवों को रियायत दी है

फोटो समेत

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के जागाहेड़ी टोल पर कादीखेड़ा, जागाहेड़ी और पीनना के अलावा अन्य गांवों के वाहनों से शुल्क वसूली शुरू हो गई है। करीब 11 गांव ऐसे हैं, जो जागाहेड़ी टोल के एरिया में ही हैं, लेकिन इनसे भी टोल लिया जा रहा है। टोल वसूली शुरू होने से ग्रामीणों के बीच रोष पनप रहा है। दोबारा से पंचायत बुलाए जाने की तैयारी है।
जागाहेड़ी टोल की ठेकेदार कंपनी ने सिर्फ तीन गांवों को रियायत दी है। जबकि जागाहेड़ी के पास के मांडी, गढ़ी देशराज, बघरा, सैदपुरा, अमीन नगर, लडवा, हैदरनगर, जलालपुर, मुकुंदपुर, मुरादपुरा और बुड़ीना खुर्द समेत अन्य गांव ऐसे हैं, जिन्हें कुछ ही दूरी तय करने पर टोल देना पड़ रहा है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान विपिन कुमार, गौरव कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि एनएचएआई को दायरा तय करना चाहिए। जागाहेड़ी के चारों और पांच से दस किमी के वाहन नि:शुल्क निकाले जाने चाहिए।
विज्ञापन


लोनिवि की सड़क पर एनएचएआई का टोल
ग्रामीणों का कहना है कि तितावी से लोक निर्माण विभाग की सड़क पर बघरा होते हुए जागाहेड़ी टोल पर जाकर हाईवे पर वाहन चढ़ते हैं। टोल पार करते हुए सीधे पीनना से वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कुछ ही किमी की दूरी एनएचएआई की सड़क पर चलने पर उन्हें टोल देना पड़ रहा है। जागाहेड़ी के एक से पांच किमी के दायरे वाले गांवों के वाहनों से भी टोल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने लोगों को यह दिलाई थी राहत
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में 30 किमी के दायरे के गांवों को नि:शुल्क निकालने पर सहमति बनीं थी, लेकिन ठेकेदार कंपनी ने पहली फरवरी से सिर्फ पीनना, जागाहेड़ी और कादीखेड़ा गांव को ही राहत दी है। एनएचएआई ने तय किया था कि टोल के बीस किमी के दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 330 रुपये में बनेगा, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उनकी टोल से दूरी दो से पांच किमी की है, इसके बावजूद टोल लिया जा रहा है।

सिर्फ इस टुकड़े के लिए ले रहे हैं टोल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण पर मुजफ्फरनगर से शामली के बीच 41.38 किमी के लिए शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। परियोजना की पूंजी लागत 1869.48 करोड़ रुपये है। लागत की वसूली होने के बाद वाहनों पर टोल 40 प्रतिशत कम हो जाएगा।

- कार, वैन, जीप या हल्के मोटन वाहन पर एकतरफ के 85 रुपये, दोनों तरफ के 130 रुपये और 50 यात्रा वाला मासिक पास 2855 रुपये में बनेगा। राष्ट्रीय परमिट के अलावा जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन से 45 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
- हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक या मिनी बस के लिए एक तरफ के 140, दोनों तरफ 205, मासिक 50 यात्रा पर 4610 और जिले के वाहनों के लिए 70 रुपये प्रति यात्रा तय किए गए हैं।

- दो धुरी वाली बस या ट्रक पर एकतरफ के 290, दोनों तरफ 435, मासिक पास 9660 लिए जाएंगे। राष्ट्रीय परमिट के अलावा जिले में पंजीकृत वाहन से 145 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed