फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People got angry after the death of five cows in the cowshed

Muzaffarnagar News: गोशाला में पांच गोवंश की मौत होने पर भड़के लोग

Sat, 28 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
People got angry after the death of five cows in the cowshed
चरथावल। गोशाला में संरक्षित पांच गोवंश की मौत पर सहारनपुर के हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने बधाई कलां गोशाला पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने गोशाला संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोवंश की मौत होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ कमल किशोर कंडारकर देशभूषण सहित तमाम अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने एक सप्ताह में प्रकरण में जांच कराने का भरोसा दिया। मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढ़ा खोदवाकर दबवाया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार देर रात वृहद गोशाला बधाई कलां में कुछ गोवंश पशुओं की मौत होने की भनक सहारनपुर क्षत्रीय करनी सेना के जिला अध्यक्ष कन्हैया राणा की टीम को लगी। उन्होंने गांव पहुंचकर गोशाला में तीन मृत गोवंश एवं कुछ की हालत गंभीर देखी। इस पर आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नेताओं का आरोप था कि बीमार दो गोवंश की मौत उनके सामने हुई है।रात में सीडीओ,एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर देववृत वाजपेयी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत पशुओं को गड्ढ़ों में दबवा कर लोगों को शांत किया। इस मौके पर सहारनपुर गोरक्षा दल के योगेश पुंडीर, बजरंग दल कार्यकर्ता रूद्र शर्मा, रवि पुंडीर, दुष्यंत लुकादड़ी, विक्की रणखंडी, अनुज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

वर्जन:
ग्राम प्रधान धर्मेद्र सिंह ने बताया फिलहाल गोशाला में 150 गोवंश है। छह कर्मचारी रात दिन देखभाल में लगे है। बारिश के कारण अचानक उमस होने से गोवंश बीमार हो गए थे। इसी कारण मौत हुई है। किसी की लापरवाही नहीं है। सभी को समय से भूसा एवं हरा चारा खिलाया जा रहा है। गांव की पार्टीबाजी के कारण कुछ लाेग अनर्गल आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed