{"_id":"579901ef4f1c1b1a4f21e19a","slug":"people-from-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी प्रदेशों के कांवड़िए जिले से हुए पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी प्रदेशों के कांवड़िए जिले से हुए पार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिव चौक से होकर निकलती विशाल कांवड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे प्रदेशों को जाने वाले लगभग सभी कांवड़िए जिले की सीमा को क्रॉस कर चुके हैं। अब आसपास के जिलों के भोलों की आमद होगी। इसके लिए एसएसपी दीपक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। जिन संपर्क मार्गों से कांवड़ियों के गुजरने की संभावना है, वहां और ज्यादा फोर्स तैनात कर दिया गया है।
कांवड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रशासन के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली आदि के कांवड़िए जिले की सीमा को क्रॉस कर चुके हैं। बृहस्पतिवार से मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, शामली और अपने गांवों और कस्बों में जलाभिषेक करने वाले भोलों की आमद शुरू हो जाएगी।
इसके लिए आने वाले कांवड़िए जिले से लगने वाले संपर्क मार्गों से भी निकलेंगे। ऐसे में कप्तान दीपक कुमार ने इन मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। तय मार्गों के ट्रैफिक को रोका जा रहा है। वहां फोर्स को बढ़ाया जा रहा है। कप्तान खुद इन मार्गों पर जाकर वहां की व्यवस्था को देख रहे हैं। रात करीब दो बजे तक व्यवस्था को पूरा किया जा रहा था। अगले तीन दिन जिले से लगने वाले संपर्क मार्गों पर कांवड़िए नजर आने लगेंगे।