फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People are suffering from cold and fever due to changing weather

Muzaffarnagar News: बदलते मौसम में लोगों को घेर रहा नजला और बुखार

Fri, 28 Feb 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from cold and fever due to changing weather
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। ठंड का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है। यही मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सुबह-शाम ठंड और दोपहर के समय गर्मी महसूस होती है। ऐसे में जिला अस्पताल में नजला-खांसी और बुखार के रोगी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक बदलते मौसम से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

फरवरी माह समाप्ति की ओर है। बदल रहे मौसम में लोग बुखार के अलावा नजला-जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की जिला अस्पताल समेत अन्य निजी नर्सिंग होम में प्रतिदिन भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में नजला-जुकाम और खांसी के 321 मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देने के साथ बचाव के उपाय भी बताए। जिला अस्पताल की ओपीडी में नजला-जुकाम, खांसी, बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दिन में गर्मी और रात में ठंड से बढ़ रहा फ्लू

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ़ योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि सर्दियां जाते-जाते और गर्मी आने से पहले मौसम में बदलाव सेहत पर बुरा असर डालता है। इन दिनों दिन के समय गर्मी और रात में ठंड रहने से लोग तेजी से वायरल और फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी-खांसी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को गले में खराश, बंद नाक और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। इन दिनों ओपीडी में बुखार के अलावा नजला-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं।




बदलते मौसम में रखें ये खास ख्याल

- सुबह और शाम में गर्म कपड़े जरूर पहनें।
- दूध-दही और दालों सहित प्रोटीन युक्त भोजन लें।
- सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर पहनें।
- हल्के बुखार और दर्द के लिए पैरासिटामोल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed