फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Peace attempt in Bhupkhedi

भूपखेड़ी में शांति बहाली की कोशिश, सांसद संजीव बालियान ने दोनों पक्षों से की वार्ता

Tue, 12 Sep 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Peace attempt in Bhupkhedi
ग्रामीणों से वार्ता करते सांसद संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव भूपखेड़ी पहुंचे। संजीव बालियान ने जातीय संघर्ष को लेकर गांव में दलित और ठाकुर समाज के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और दोनों पक्षों की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री की अपील पर दोनों समाज के लोगों ने इस मामले को जल्द हल करने का विश्वास दिलाया और फिर से गांव में पहले की तरह मिलजुल कर रहने का वादा किया।
विज्ञापन


दलित समाज के बुजुर्ग मंगली से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। मंगली ने घायल युवकों के इलाज के संबंध में पूर्व मंत्री से गुहार लगाई। इस पर पूर्व मंत्री ने उन्हें घायलों को बेहतर उचित इलाज दिलाने का भरोसा दिलाया और तत्काल इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस से फोन पर वार्ता की। उन्होंने इस बारे में मेरठ मेडिकल कालेज के चिकित्सकों से भी फोन पर वार्ता की और घायल युवक संतोष के हाथ का जल्द से जल्द ऑपरेशन करने को कहा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री की अपील पर दोनों समाज के गणमान्य लोगों ने इस मामले को जल्द हल करने का विश्वास दिलाया और फिर से गांव में पहले की तरह मिलजुल कर रहने का वादा किया। दोनों समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री के सामने ही इंस्पेक्टर रतनपुरी गिरीशचंद्र त्यागी की गांव में हुई घटना पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण करने के लिए तारीफ  की। पूर्वमंत्री ने कहा कि जो लोग इस घटना में दोषी हैं, उन्हें थोड़ी बहुत सजा खुद ही दोनों समाज के लोग अवश्य दें, ताकि वे भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व मंत्री ने दलित बस्ती में क्षतिग्रस्त बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को भी देखा और इस संबंध में भी एसडीएम खतौली से दूसरी प्रतिमा लगवाने की बात की। उन्होंने अगले एक हफ्ते में नई प्रतिमा लगवाने की बात कही है। दोनों समाज के लोगों ने मामले को फैसले के द्वारा निपटाने का वादा किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ सुधीर सैनी, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, रविकांत सोम, सुरेश आर्य, कोमल सोम, अनुज सहरावत, मुरारीलाल, नरेंद्र सिंह गहलौत, विपिन राठी, अमित राठी, रविंद्र प्रधान, तेजपाल मास्टर, अनुज प्रधान, यशपाल सिंह, मनोज, श्याम रहेजा, मंगली, चंद्रपाल, रामकुमार वकील, रामे, शीशपाल, हरिचंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed