फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patients get better health facilities: commissioner

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले: कमिश्नर

Wed, 10 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patients get better health facilities: commissioner
पुरकाजी के गांव भैसानी में विधालय का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले: कमिश्नर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर संजय कुमार ने भैंसानी और फलौदा गांव का दौरा कर सीएचसी व विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों व प्रधानाध्यापिका ने स्टाफ की कमी की समस्या से उन्हें अवगत कराया।
बुधवार दोपहर कमिश्नर संजय कुमार गांव फलौदा की सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने गांव भैंसानी में रजबहे की पटरी का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के कर्मचारियों को पटरी पर सफाई आदि कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब डेढ़ बजे कमिश्नर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे, जहां पर कार्यरत प्रधानाध्यापिका रीतू त्यागी ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक 100 बच्चों पर मात्र तीन अध्यापिकाएं होने की जानकारी देकर स्टाफ बढ़ाने की मांग की। जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी को स्कूलों में स्टाफ बढ़ाने व ग्राम प्रधान से वार्ता कर स्कूलों में खड़े पुराने हो चुके यूकेलिप्टस आदि के पेड़ों की नीलामी कराकर पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए। बाद में कमिश्नर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पर ग्राम प्रधान शकुंतला देवी सहित अन्य कई लोगों ने बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सदर कुलदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत योगेश त्यागी, ओमबीर सिंह, एबीएसए नरेंद्र सिंह के अलावा नवीन राठी, अर्जुन सिंह, प्रवेश कुमार, ऋषिपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed