फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers in Khatauli roadways buses were less

रोडवेज बसों में यात्री कम रहे, रेलवे स्टेशन भी खाली सा रहा

Sat, 28 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers in Khatauli roadways buses were less
खतौली में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही। - फोटो : KHATAULI
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अनिश्चितता भरा माहौल रहा। जिसके चलते रोडवेेज में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की कम भीड़ रही। रोडवेज डिपो को एक दिन में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे के बाद मुजफ्फरनगर, मेरठ एवं बिजनौर में हिंसक घटनाएं हुईं थीं। खतौली में भी कुछ लोगों ने हंगामा किया था। शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को लेकर लोगों मेें अनिश्चितता भरा माहौल रहा। जिस कारण लोग सफर करने लिए घरों से बाहर नहीं निकले। रोडवेज बसों में काफी संख्या में यात्रियों ने सफर किया। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रोडवेज डिपो के एआरएम प्रवेज बशीर ने बताया कि उनके डिपो से 84 बसों का संचालन होता है। 20 दिसंबर को हुई हिंसक घटना के बाद तीन दिन में डिपो को 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। शुक्रवार को भी सभी बसों का संचालन समय पर किया गया। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न होने के बावजूद काफी कम संख्या में यात्रियों ने बसों में सफर किया। डिपो को एक दिन में ही लगभग दो लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed