{"_id":"66d849b2b9712b9ebc027b96","slug":"paryushan-festival-gives-inspiration-for-a-satvik-and-spiritual-life-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129211-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पर्यूषण पर्व से मिलती है सात्विक व आध्यात्मिक जीवन की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पर्यूषण पर्व से मिलती है सात्विक व आध्यात्मिक जीवन की प्रेरणा
विज्ञापन
-आठ सितंबर संवत्सरी पर्व के रूप में मनाया जाएगा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे के श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज के प्रचार मंत्री और शिविर के आयोजक हर्षित जैन, पारस जैन ने बताया कि श्वेतांबर परंपरा के अनुसार पर्यूषण पर्व आठ सितंबर तक मनाया जा रहा है। पर्यूषण पर्व हमें सात्विक व आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देता है। आठ सितंबर संवत्सरी पर्व के रूप में मनाया जाएगा। जैन स्थानक में आयोजित शिविर में स्वाध्यायी संजीव जैन व नितिन जैन ने अनंतगड़ सूत्र की वाचना की। स्वाध्यायी ने अपने प्रवचन में कहा कि पर्यूषण पर्व हमें सात्विक व आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देता है। हमारे कर्म ही हमारे जीवन का परिणाम हैं। इसके अलावा पर्यूषण पर्व का उद्देश्य धार्मिक आचरण को अपने जीवन में अपनाना और आत्मा को शुद्ध करना है, जिससे व्यक्ति जीवन में सच्चे आनंद और शांति की प्राप्ति कर सकता है। शिविर में शीलचंद जैन, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, पारस जैन, संजीव जैन, नितिन जैन, अमित जैन, अंकुर जैन मौजूद रहे।