{"_id":"676da501ed681afd7a0eb664","slug":"paper-mill-guard-dies-in-tractor-collision-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-136719-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से पेपर मिल के गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से पेपर मिल के गार्ड की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर केके डुप्लेक्स पेपर मिल में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गार्ड शेरनगर निवासी सुभाष (65) की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुजुर्ग गार्ड तीन साल से पेपर मिल में काम करता था। बुधवार रात फैक्टरी से कच्चा माल भरकर एक ट्रैक्टर में भेजा जा रहा था। गेट के पास पहुंच कर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, इस दौरान टक्कर लगने से गार्ड घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजनों ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश शुरू दी। संवाद