{"_id":"6535734e8e281a35d90d36f4","slug":"pankaj-had-murdered-tania-over-a-marriage-dispute-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-10030-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी के विवाद में पंकज ने की थी तानिया की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी के विवाद में पंकज ने की थी तानिया की हत्या
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी तान्या की हत्या आरोपी पंकज ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद की थी। आरोपी ने सोते हुए पीड़िता का तौलिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी युवती तानिया 15 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। उसकी मां ने कस्बे के ही दुकान संचालक विपिन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू की। 17 अक्तूबर को आरोपी विपिन ने युवती के परिजनों को बीमारी के कारण प्रयागराज में मौत की जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया। अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विपिन को रविवार को दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित ग्राम शिवपुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तौलिया, घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। विपिन थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध थाना मीरापुर पर अवैध शराब के करीब आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज है।
विज्ञापन
- इस तरह की गई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका तान्या मीरापुर में ही विपिन की दुकान पर काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। विपिन पहले से ही शादीशुदा था। दोनों शादी करने के प्रयागराज गए और वकील से सलाह की। अधिवक्ता ने विपिन से कहा कि कानूनी शादी के लिए पहली पत्नी को तलाक देना होगा। इसके बाद दोनों कमरे पर लौटे और झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद तान्या सो गई तो विपिन ने सोते हुए तौलिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को कॉल कर बीमारी से मौत की बात कही।