फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic...the doctor couple could not muster the courage to open the clinic

Muzaffarnagar News: दहशत... क्लीनिक खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके डाॅक्टर दंपती

Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panic...the doctor couple could not muster the courage to open the clinic
मोरना में डरे सहमें डाक्टर दंपति बदमाशों के हमले की जानकारी देते हुए। संवाद। - फोटो : नगर में एक दुकान के पास धमाचौकड़ी मचाते बंदर।
मोरना। शनिवार रात निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर लूटपाट की वारदात से डाॅक्टर दंपती इतने दहशत में हैं कि वह रविवार को क्लीनिक खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

पुलिस घटना का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।कस्बे में जानसठ मार्ग पर कूकड़ा निवासी डॉक्टर पीतम सिंह व उनकी पत्नी डॉक्टर सुषमा सिंह का निजी अस्पताल है। शनिवार की रात को डिलीवरी कराने के बहाने तीन हथियाबंद बदमाशों ने उनके क्लीनिक में घुसकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन

रविवार को डॉक्टर दंपती के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दी। भयभीत डॉक्टर दंपती ने रविवार को क्लीनिक भी नहीं खोला। रविवार को पूरा दिन उनके शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। दंपती ने बताया कि शनिवार रात की घटना से वह काफी दहशत में हैं। इस घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि इस तरह वारदात हुई तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी चाहिए। उधर इस घटना के बाद पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुट गई है।

सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed