{"_id":"614f67028ebc3e0bbe4f63b0","slug":"panchayat-for-recovery-of-kidnapped-girl-muzaffarnagar-news-mrt557891916","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती की बरामदगी के लिए पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवती की बरामदगी के लिए पंचायत
विज्ञापन
अपहृत युवती की बरामदगी के लिए पंचायत
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे वर्ग के दो लोगों द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में ग्रामीणों ने पंचायत कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। थाना पुलिस ने पंचायत में पहुंचकर दो दिन में युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने दो दिन में बरामदगी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का पांच दिन पूर्व बागपत जनपद के गांव लुहारा निवासी दूसरे वर्ग के साजिद व कय्यूम अपहरण कर ले गए थे। युवती के पिता ने दोनों के खिलाफ अपहरण के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर युवती को दो दिन में बरामदगी की मांग की थी। इसके बावजूद युवती की बरामदगी न होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने युवती के गांव में पंचायत कर उसकी बरामदगी न होने पर पुलिस कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया।
पंचायत में मौजूद हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा ने कहा कि दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा लगातार सुनियोजित साजिश के तहत धर्मांतरण की घटनाओं को अंजाम देर रहे हैं। बेटी बचाओ आयाम के जिला सह-संयोजक वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि सभी लोग बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ ही उन्हें महापुरुषों के जीवन परिचय की जानकारी दें। बच्चों के मोबाइल को समय-समय पर चेक करने के साथ ही उन पर निगरानी भी रखें। इसी दौरान पंचायत में पहुंचे इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने कहा कि पुलिस युवती की बरामदगी को लेकर कोताही नहीं बरत रही है। उसकी बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस पर हिंजामं कार्यकर्ताओं ने दो दिन में युवती की बरामदगी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।